#Social

बेहतर सार्वजनिक परिवहन पर दिया जाता है जोर


Ghumarwin. घुमारवीं। बिलासपुर जिला के घुमारवीं तहसील के अंतर्गत आने वाले शिव शक्ति कन्वेंट स्कूल कसारू में गुरु रामदास स्कूल का प्लानिंग गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की तरफ से दो दिवसीय पहाड़ी क्षेत्र का सुनियोजन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर और भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में नियोजन समाचार सतत विकास पर केंद्रित है, जिसमें भूस्खलन, कटाव और नाजुक पारिस्थिति की प्रणालियों पर पर्यटन और निर्माण के प्रभाव जैसे मुद्दों को संबोधित किया जाता है, साथ ही व्यापक गतिशीलता योजनाओं और बेहतर सार्वजनिक परिवहन पर जोर दिया जाता है। इसका कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की आराधना से किया गया। इस कार्यशाला मुख्य अतिथि डाक्टर पी एल गौतम चांसलर ऑफ राजेंद्र प्रसाद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी समस्तीपुर बिहार ने शिरकत की।
इस कार्यशाला के प्रथम भाग में आईडी भंडारी प्रेसिडेंट सोसाईटी फार प्लैनिंग एंड एनवायरमेंट पलासला, फार्मर डीजीपी हिमाचल प्रदेश चेयरपर्सन रहे। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता फार्मर प्रोफेसर मनजीत सिंह आरडी स्कूल आफ प्लानिंग एन डी यूनिवर्सिटी अमृतसर से जिनका मुख्य विषय उत्तर भारत की पहाडिय़ां उनकी योजना और विकास के लिए उत्पत्ति और दृष्टिकोण रहा। दूसरे वक्ता रजनीश सरीन प्रोग्रामिंग डायरेक्टर सस्टेनेबल हैबिटेट प्रोग्राम सेंटर का साइंस एंड एनवायरमेंट न्यू दिल्ली रहे, जिनका मुख्य विषय पर्वतीय क्षेत्र विकास की संवेदनशीलता का आंकलन रहा। इनके अलावा विशेष अतिथि के रूप में हरिमन शर्मा इन्नोवेटिव फार्मर पदमश्री से सम्मानित एप्पल मैन ऑफ इंडिया रहे। कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों के प्रधान प्रतिनिधि, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और स्थानीय पाठशाला के अध्यापक सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। पाठशाला के चेयरमैन डा. श्रवण ने सभी का अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button