#Social
भाजपा विश्व का सबसे मजबूत-बड़ा राजनीतिक दल

Bilaspur. बिलासपुर। भाजपा नयनादेवी के दो मंडलों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे और उनके साथ नयनादेवी से विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नयनादेवी अपर के अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर एवं नयनादेवी लोअर के अध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी द्वारा की गई। बैठक को संबंधित करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे मजबूत और बड़ा राजनीतिक दल है, जिसके राष्ट्र स्तर पर 18 करोड़ से अधिक और हिमाचल प्रदेश में 16 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम देश भर की बात करें तो लोकतंत्र में भी हमारी पार्टी
सबसे मजबूत है।
उन्होंने कहा कि यह हमारे सौभाग्य है कि देश का नेतृत्व हिमाचल के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। 2025 में दिल्ली जीत के साथ 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा या गठबंधन की सरकार हो गई है, यह साफ करता है कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर पूर्ण भरोसा है। नंदा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था हाल-बेहाल है। जब कांग्रेस के नेता ही प्रदेश में सेफ नहीं है तो प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत क्या होगी।




