#Social
होली मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दी दबिश

Hamirpur. हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय सुजानुपर होली मेले के लिए चौगान में सजी दुकानदारी में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच करने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को दबिश दी। चौगान में लगी हुई खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण करने के साथ ही दुकानदारों को स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश जारी किए गए। दुकानदारों द्वारा बनाई जा रही खाद्य वस्तुओं का निरीक्षण किया गया। तलाई के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल तथा प्रयोग होने वाले पानी की जांच की गई। इसके साथ ही खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए दुकानदारों को निर्देश जारी किए। खाद्य सुरक्षा विभाग की सुजानपुर होली मेले में अचानक हुई दबिश से दुकानदारों में
खलबली मच गई।
इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। बता दें कि सुजानपुर होली मेले के तहत चौगान में दुकानदारी सजाई गई है। होली उत्सव के समापन के उपरांत भी कई दिनों तक चौगान में रौनक लगी रहती है। चौगान में कई तरह के झूले तथा दुकानें लगाई गई हैं। यहां पर खाद्य वस्तुओं की भी कई दुकानें लगी हुई हैं। इनमें बाहरी राज्य की पारंपरिक खाद्य वस्तुओं की भी दुकानें शामिल हैं। इस दौरान पाया गया कि लगभग सभी दुकानदारों ने स्वच्छता के नियमों का पालन किया था। तलाई के लिस इस्तेमाल होने वाले तेल तथा पानी की स्वच्छता को जांचा गया। वहीं निर्देश दिए गए।




