#Social
योल बाजार में टूटी तारें, धमाकों से सहमे लोग

Yolk. योल। योल बाजार में बिजली की तारें टूट कर सडक़ के बीचोंबीच गिरने से हडक़ंप मच गया। कुछ समय के लिए हर तरफ आवाजाही रुक गई व जाम लग गया। करीब 15 मिनट बाद मौके पर पहचे बिजली कर्मियों ने टूटी तारों को सडक़ से हटाया, तब लोगों व वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई। शनिवार को सुबह मानक शाह द्वारा के पास एक ट्रक से सडक़ के ऊपर गुजर रही बिजली की तारें टकराने से उसी लाइन की कई तारें टूटकर जमीन में आ गिरी, जिस समय तारें जमीन पर गिरीं, उस समय बिजली सुचारू थी और शार्ट-सर्किट होने से आग की लपटें व जोर से धमाके होने शुरू हो गए।
लपटों व धमाकों को देखकर लोग सहम गए और दुकानदार भी दुकानों के बाहर आ गए व निजी स्कूल का रिजल्ट होने के कारण बच्चे व अविभावक यह मंजर देख कर डर गए। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को हादसे की जानकारी दी । मौके पर पहुचे कर्मचारियों ने पहले बिजली सप्लाई बंद करवाई उसके बाद जमीन पर गिरे तारों को साइड पर किया, जिसे दोनों तरफ से लगा जाम खुलवाया गया।इस अवसर पर एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि कार्य के लिए टीम भेज दी गई है।




