#Social
BREAKING: महिला के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Mandu. मांडू। मांडू में एक महिला के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला गत मंगलवार का है। महिला के बयान के बाद मांडू पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपित फरार है। पीड़ित महिला के शरीर पर गंभीर चोट भी आई है। घटना के बाद स्वजन द्वारा धार के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कर दिया गया था। जहां उसका उपचार जारी है। मामला लगभग 7 दिन पुराना है। इस मामले में पहले महिला द्वारा पेड़ से गिरने के कारण चोट लगना बताया गया था। महिला ने दबाव के चलते यह बयान दिया था।
पीड़िता द्वारा मांडू थाने पर भी किसी प्रकार की कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। सोशल मीडिया आदि के माध्यम से आरोपित के कृत्य की जानकारी लगी। इसमें मालूम हुआ कि गत मंगलवार को मांडू के दाई मां के महल के पास दो युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म कर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद मांडू पुलिस सक्रिय हुई और धार के निजी अस्पताल जाकर महिला का बयान दर्ज कर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। मांडू थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपित मोनू एवं राधिया निवासी मांडू के प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपित फरार है। मांडू पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।




