Maharashtra: पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, तो बच्चे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Maharashtra: पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से किया मना, तो बच्चे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Representational Image | PTI

ठाणे, 4 अप्रैल : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिता द्वारा मोबाइल फोन में गेम खेलने से मना करने और मोबाइल फोन छीन लिए जाने से नाराज 16 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यहां एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को अंबरनाथ कस्बे के नेवाली गांव की एक चॉल में हुई.अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10 वीं के छात्र अमन साहू ने कथित तौर पर अपने घर में छत से उस समय फांसी लगा ली, जब उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे.

पुलिस के अनुसार, किशोर के माता-पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे और उन्होंने उसे अतिरिक्त कक्षाओं में दाखिला दिलाया था. पुलिस ने बताया कि लड़का मोबाइल फोन पर गेम खेलने का आदी था और परिवार के लोग उसके मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध लगाना चाहते थे जिसके चलते उन्होंने लड़के से मोबाइल फोन छीन लिया. यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को HC से झटका! वीर सावरकर मानहानि केस में समन रद्द करने की याचिका खारिज

पुलिस के बताया कि परिवार द्वारा मोबाइल ले लिए जाने से हताश लड़ने ने आत्मघाती कदम उठाया. वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप ने बताया कि उल्हासनगर के हिल लाइन थाने में पुलिस ने दुर्घटना के कारण मौत का मामला दर्ज कर लिया है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button