#Social

बीजेपी में जोश भरेंगे जयराम ठाकुर


Chamba. चंबा। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नौ से अप्रैल तक चंबा जिला के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान जयराम ठाकुर भटियात, चंबा, डलहौजी व भरमौर हलके में आयोजित होने वाली बैठकों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगें। यह जानकारी जिला भाजपा प्रधान धीरज नर्याल ने दी। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नौ अप्रैल की शाम को सिहुंता

पहुंचेगें।

सिहुंता में रात्रि विश्राम के उपरांत दस अप्रैल को भटियात भाजपा मंडल की उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में आयोजित होने वाली बैठक में बतौर मुख्य वक्ता हिस्सा लेंगें। ग्यारह अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तेलका में आयोजित डलहौजी भाजपा मंडल की बैठक में शिरकत करेगें। इस दिन जयराम ठाकुर का रात्रि ठहराव चंबा में होगा। उन्होंने बताया कि बारह को सवेरे जयराम ठाकुर भरमौर हलके के मैहला गांव में भाजपा मंडल की बैठक में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके बाद परेल कस्बे में भाजपा मंडल करियां व साहो, खजियार के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button