वन मंत्री कश्यप ने किया आठ निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

नारायणपुर। राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के द्वारा विकासखण्ड नारायणपुर के गायत्री मंदिर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

वन मंत्री केदार कश्यप ने जिले वासियों के लिए 91 लाख 8 हजार 128 रुपए से निर्माण कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर सौगात दी। उन्होंने हल्बा समाज भवन के समीप सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपये, हल्बा समाज भवन के समीप शेड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, पुलिस लाईन नारायणपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, नयापारा मे शिव मंदिर के समीप शेड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, एस.पी.ओ. कॉलोनी नारायणपुर में नवीन हैण्डपंप खनन् कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये, गुरूद्वारा के समीप सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 14 लाख 64 हजार रुपये, बखरूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये एवं सामुदायिक शेड निर्माण कार्य गायत्री मंदिर के समीप 15 लाख रुपये का भूमिपूजन किया। शासकीय पॉलिटेक्निक 27 लाख 94 हजार 128 रुपये में निर्मित कंप्यूटर लेब का लोकार्पण किया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button