#Social

चंबा पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल


Chamba. चंबा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंगलवार शाम को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचे। जहां सदर विधायक नीरज नैयर संग प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। राज्यपाल बुधवार 23 अप्रैल को मैहला में आयोजित होने वाले एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा किसानों और बागबानों को उन्नत तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ में विभागीय प्रदर्शनी स्टालों के माध्यम से उपयोगी जानकारी भी साझा की जाएगी। शिविर में नशीले एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले घातक दुष्प्रभावों के प्रति आमजनमानस में जानकारी और जागरूकता को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की भागेदारी से एक जागरूकता रैली का भी आयोजन होगा। इस जागरूकता शिविर में हिस्सा लेने के बाद राज्यपाल दिल्ली को रवाना हो जाएंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button