#Social

Doda-Kishtwar में आतंकियों और सहयोगियों के ठिकानों पर पुलिस की तलाशी

Jammuजम्मू, 28 अप्रैल: पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सक्रिय कई आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत चल रही जांच के सिलसिले में आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के आवासों की व्यापक तलाशी ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने सोमवार को डोडा और किश्तवाड़ जिलों में कई ऐसे व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली, जिनके आतंकवादी समूहों और पीओके से सक्रिय लोगों से जुड़े होने का संदेह है। सूत्रों ने बताया कि 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आतंकवादियों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ अभियान तेज कर दिए गए हैं। इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button