#Social
अप्रैल में GST संग्रह रिकॉर्ड स्तर पर, 2.37 लाख करोड़ रुपये की वसूली

New Delhi नई दिल्ली:�अप्रैल 2025 में भारत सरकार का वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह 12.6% की वार्षिक वृद्धि के साथ 2.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 2.10 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो उस समय दूसरा सबसे ऊंचा स्तर था।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू लेन-देन से GST राजस्व 10.7% बढ़कर लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये हुआ, जबकि आयातित वस्तुओं से प्राप्त राजस्व में 20.8% की वृद्धि के साथ 46,913 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की गई।
अप्रैल महीने में 27,341 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 48.3% अधिक हैं। रिफंड समायोजन के बाद, शुद्ध GST संग्रह 9.1% बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपये रहा।




