#Social

Himachal: अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले हल होंगे जातीय समीकरण


Shimla. शिमला। प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं। लगातार इस मामले में कुछ न कुछ सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि प्रदेश कांगे्रस की वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बदला जाएगा या नहीं, मगर जिस तरह से दिल्ली में चर्चा हुई है, उससे कहीं न कहीं यह लगता जा रहा है कि हाइकमान यहां अध्यक्ष को बदलने की सोच रही है। सूत्रों की मानें तो इसमें जातीय समीकरण भी कांगे्रस पार्टी साधना चाहती है और नेताओं से जातीय समीकरणों के आधार पर नामों पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राजपूत हैं, ऐसे में पार्टी हाइकमान का मानना है कि पार्टी का अध्यक्ष अनुसूचित जाति से संबंधित हो। वर्तमान में पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी राजपूत ही हैं। अब पार्टी और सरकार दोनों की कमान राजपूत नेताओं के हाथ है, इसलिए अब जातीय समीकरणों पर बात

की जा रही है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो रजनी पाटिल ने इसको लेकर बात की है और हाल ही में दिल्ली में जो बैठक नेताओं के साथ हुई, उसमें यह बात भी सामने आई है। इस वक्त उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण हैं, तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष राजपूत। हालांकि विधानसभा उपाध्यक्ष और मंत्रिमंडल में एक-एक सीट अनुसूचित जाति वर्गों को भी दी है, लेकिन इसे खुद पार्टी नेता नाकाफी मान रहे हैं। ऐसे में यह सोच सामने आई है कि यदि पार्टी अध्यक्ष बदला जाता है, तो उस पर अनुसूचित जाति से संबंधित नेता को अधिमान दिया जाए। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए चार नेताओं के नामों पर चर्चा हुई है। इसमें कांगड़ा जिला से संबंधित यादविंदर गोमा का नाम सबसे पहला था, लेकिन गोमा देरी से मंत्री बने हैं, इसलिए वह इस पद को नहीं छोडऩा चाहते। उनके अलावा सुरेश कुमार का नाम भी सामने आया है, जो कि हमीरपुर जिला से ताल्लुक रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button