CM योगी से मुलाकात कर वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा गदगद, कई महत्वपूर्ण योजनाओं की तारीफ की

CM योगी से मुलाकात कर वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा गदगद, कई महत्वपूर्ण योजनाओं की तारीफ की

सीएम योगी (Photo : X)

लखनऊ, 9 मई : वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट के अजय बंगा शुक्रवार को अपनी टीम के साथ राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान बंगा ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों और मुख्यमंत्री के नेतृत्व की जमकर सराहना की. लखनऊ में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत बंगा ने कहा कि ऐसा लग रहा है, मानो मैं अपने घर वापस आ गया हूं. यूपी में मेरा ससुराल है और 12 साल बाद यहां आकर मैं हर क्षेत्र में बदलाव देख रहा हूं. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ में विजन, दृढ़ता और ऊर्जा है.

अजय बंगा ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास भारत को वैश्विक मंच पर एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. विकसित यूपी ही विकसित भारत का आधार बनेगा. बंगा ने प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व सुधारों, मजबूत कानून व्यवस्था और सुदृढ़ कनेक्टिविटी की प्रशंसा की. यह भी पढ़ें : भारत-पाक संघर्ष: केंद्र ने सेना प्रमुख को प्रादेशिक सेना का सहयोग लेने के लिये अधिकृत किया

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प को सराहते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. विश्व बैंक अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने यूपी को निवेश और विकास के लिए एक आदर्श स्थान बनाया है.

विश्व बैंक अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के छोटे किसानों को राज्य की सबसे बड़ी ताकत करार दिया. उन्होंने कहा कि छोटे किसान ही उत्तर प्रदेश का सोना हैं. किसान जमीन बेचकर अमीर नहीं बन सकते, उन्हें उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना होगा. उन्नत खेती के जरिए ही वे समृद्धि हासिल कर सकते हैं. बंगा ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने यूपी के कृषि क्षेत्र में हो रही प्रगति की सराहना की और इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया.

बंगा ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और ईको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, जो इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिला सकती हैं. बंगा ने यूपी के खानपान और स्थानीय शिल्प की वैश्विक मांग की तारीफ की.

उन्होंने कहा कि यूपी का खानपान और हस्तशिल्प न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हैं. इनके माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है. माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) में यूपी एक बड़ा राज्य है. बंगा ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए योगी सरकार द्वारा बनाए गए अनुकूल माहौल की सराहना की और कहा कि यह निवेशकों के लिए राज्य को आकर्षक बनाता है.

अजय बंगा ने योगी आदित्यनाथ सरकार के विभिन्न प्रयासों की प्रशंसा की. उन्होंने स्किल डेवलपमेंट पर सरकार के फोकस को युवाओं के लिए गेम-चेंजर बताया. बंगा ने रेडिमेड मील फॉर मदर योजना की तारीफ की, जिसे उन्होंने मातृ स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में एक अनुकरणीय कदम बताया. इसके अलावा, उन्होंने हेल्थकेयर और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हुए सुधारों को भी सराहा. बंगा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उनके पास स्पष्ट विजन और इसे लागू करने का दृढ़ संकल्प है. अजय बंगा के साथ वर्ल्ड बैंक के उपाध्यक्ष आगस्ते तानो कौमे, कंट्री डायरेक्टर (इंडिया) जॉन और मार्क मौजूद रहे. वहीं, सरकार की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का यूपी में स्वागत अभिनंदन किया.



img




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button