सैनिक स्कूल अंबिकापुर में निकली भर्ती, सैलरी 82 हजार

अंबिकापुर। सैनिक स्कूल अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) (सैनिक स्कूल सोसायटी, नई दिल्ली के तत्वावधान में तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध) (फोन नं.-07774-261609, ई-मेल में संविदा पद पर रिक्तियां (नोट-यह पद राज्य या केंद्र सरकार की नौकरी नहीं है) निम्नलिखित संविदा पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। अनारक्षित एक पद चिकित्सा अधिकारी जिसकी आयु (01 जुलाई 25 को 18-50 वर्ष) हो।

मासिक पारिश्रमिक (समेकित) 82,305 रूपये जिसकी योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण हो। तथा अनुसूचित जनजाति हेतु एक पद नर्सिंग सिस्टर महिला जिसकी आयु (01 जुलाई 25 को 18-50 वर्ष), मासिक पारिश्रमिक (समेकित) 39,525 रुपये है। जिसकी योग्यता नर्सिंग में डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है। उपरोक्त पदों के लिए चयन परीक्षा की तिथि 30 जून 2025 है, आवश्यक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री तथा मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण। नर्सिंग में डिप्लोमा/डिग्री। किराया मुक्त आवास (उपलब्धता के अधीन) प्रदान किया जाएगा। सत्र के दौरान कैडेट्स के मेस में कैडेट्स के साथ मुफ्त भोजन प्रदान किया जाएगा। कोई अन्य भत्ता लागू नहीं होगा। संविदा नियुक्ति की अवधि नियुक्ति की तिथि से एक वर्ष होगी। सभी पदों के लिए अवकाश वेतन लागू नहीं होगा।

आवेदन पत्र, भर्ती प्रक्रिया आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया स्कूल की वेबसाइटwww.sainikschoolambikapur.org.inदेखें। स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र पर ही विचार किया जाएगा। आवेदकों को आवेदन पत्र में अपना ई-मेल आईडी और संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र के साथ 300 रुपए का पंजीकरण शुल्क (वापसी योग्य नहीं) तथा प्रमाण पत्रों/प्रशंसापत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क केवल आरटीजीएस/एनईएफटी/अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों (एसबीआई बैंक खाता संख्या 37923027067, आईएफएससी कोड एसबीआईएन (0000310) के माध्यम से प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल अंबिकापुर को भेजा जाना है। संबंधित क्षेत्र में उच्च योग्यता/कौशल और अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। निर्धारित आवेदन पत्र और सभी संबंधित दस्तावेज इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर इस कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। विद्यालय किसी भी डाक विलम्ब के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। रिक्तियों की संख्या और प्रकृति में परिवर्तन हो सकता है। विद्यालय प्रशासन किसी भी समय किसी भी पद के लिए भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने या अधूरे आवेदनों को बिना सूचना के अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button