#Social

पदोन्नति सम्मान एवं अपराध समीक्षा, रायपुर IG ने अधिकारियों की ली बैठक


Raipur. रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा आज सिविल लाइंस स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में जिला रायपुर के पुलिस अधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
पदोन्नति का सम्मान समारोह
बैठक की प्रथम पाली में आईजी अमरेश मिश्रा ने हाल ही में पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया। उप पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) अमन कुमार रमन कुमार झा और अजय वर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए उनके कंधे पर अशोक स्तंभ लगाया गया और कैप पहनाकर पद की गरिमा का प्रतीक सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, निरीक्षक नरेश पटेल, श्रुति सिंह, मंजूलता राठौर एवं लता चौरे को उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नत करते हुए स्टार चिन्ह और कैप पहनाई गई। आईजी ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य की अपेक्षा जताई।
अपराध समीक्षा और सख्त निर्देश
द्वितीय पाली में आईजी मिश्रा ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ जिले में लंबित व गंभीर अपराधों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक वर्ष से अधिक अवधि से लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण किया जाए। NDPS एक्ट, पशु तस्करी, आबकारी एक्ट जैसे प्रकरणों में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अर्जित संपत्ति को अटैच किया जाए। जप्त वाहनों को राजसात कर नीलामी की कार्रवाई सुनिश्चित हो। आदतन अपराधियों के खिलाफ PIT NDPS की कार्रवाई तेजी से की जाए।
यातायात सुधार और डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा
आईजी ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार चालकों, बिना हेलमेट, अवैध पार्किंग जैसे मामलों में सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। पुलिस कर्मियों को CCTNS एवं I4C पोर्टलों की जानकारी देने हेतु विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाए। सभी थाना स्टाफ को पोर्टल फ्रेंडली बनाने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को विशेष पहल करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button