#Social

खुड़खुड़िया जुआ पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार


Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ और जूटमिल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर खुड़खुड़िया जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल ₹12,130 नगद रकम व जुआ सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में की गई। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 6(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
📍 कोतरारोड थाना की कार्रवाई
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को सूचना मिली कि ग्राम कांटाहरदी की बस्ती में खुलेआम खुड़खुड़िया जुआ चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां कुछ जुआरी फरार हो गए, लेकिन तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।
गिरफ्तार आरोपी
भुनेश्वर कुम्हार (26), निवासी राधापुर, चंद्रपुर
दिलहरण चौहान (51), निवासी राधापुर, चंद्रपुर
सुनील साहू (30), निवासी गिरगिरा बाना, चंद्रपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button