#Social

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रवीण चंद्र मोदी के निधन पर जताया शोक


Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्व. रमेश मोदी के बड़े भाई तथा सरल मोदी और तरल मोदी के पूज्य पिता प्रवीण चंद्र छगनलाल मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद समाचार के बाद उन्होंने रविवार को रायपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रवीण चंद्र मोदी का निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समाज और शहर के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में सादगी, सेवा और समाजहित के मूल्यों को अपनाया और लोगों के बीच एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में पहचान बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button