व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, पीयूष गोयल 22 सितंबर को जाएंगे अमेरिका

बयान में बताया गया कि इन चर्चाओं को आगे बढ़ाने और ठोस परिणाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 22 सितंबर को अमेरिका जाएगा। इस दौरे में अमेरिकी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें व्यापार समझौते के अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। भारत और अमेरिका के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों देश व्यापारिक संबंधों को लेकर सकारात्मक रुख अपना रहे हैं।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए सकारात्मक संकेतों से इस प्रक्रिया को और बल मिला है। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ताएं कई स्तरों पर जारी हैं और इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष बेहद रचनात्मक और सहयोगात्मक है।
Source link



