छत्तीसगढ़ – दो नाबालिग लड़कियों को लेकर भागा युवक, करता रहा दो साल से दैहिक शोषण

मैनपुर विकासखण्ड के थाना अपलीपदर क्षेत्र कि है दिनांक 16/11/2020 प्रार्थी के द्वारा थाना में पहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की जो कही चली गई है और उसी प्रकार दिनांक 17/11/2020 को प्रार्थी के द्वारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की जो कही चली गई है। प्रकरण में दोनो पीड़िता नाबालिक होने एवं प्रार्थी द्वारा अपहरण का अंदेशा करने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गरियाबंद जिला के पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश में अमलीपदर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम बनाकर पता तलाश किया गया, जो मुखबीर से सूचना मिलने पर उड़ीसा के ग्राम टंगामाल में आरोपी ईमु मांझी पिता पदु मांझी उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर दो नाबालिक लड़कियों को बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button