Video; महिला संग क्लासरूम में रंगरेलिया मना रहा था शिक्षक, बच्चों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक शिक्षक की गंदी और बेहद ही शर्मनाक करतूत सामने आई है। मास्टर जी ने स्कूल में ही अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। बच्चों को ज्ञान देने वाले गुरु जी स्कूल परिसर में एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो देवास जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय झिरी मोहल्ला बिसाली का बताया जा रहा है। जहां पदस्थ शिक्षक, स्कूल परिसर में एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा थे। वहीं मास्टर जी की इस गंदी करतूत को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सितंबर के प्रथम सप्ताह में बनाए गए थे, जिन्हें अब वायरल किया जा रहा है। शिक्षक दिवस से लेकर विश्व शिक्षक दिवस तक का यह ‘वीडियो सफर’ चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से इस पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी शिक्षकों की इस तरह की शर्मनाक करतूत सामने आ चुकी है। समय पर कार्रवाई न होने के चलते ही ऐसे मामलों को बढ़ावा मिल रहा है। स्कूलों में नैतिकता और अनुशासन के गिरते स्तर को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। अब देखने होगा इस शिक्षक पर कब तक और क्या कार्रवाई होती है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button