गौ तस्करी में सक्रिय बदमाश पर जिला

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा ज़िले में गौवंश की तस्करी में सक्रिय आदतन निगरानी बदमाश रमेश यादव के खिलाफ पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रमेश यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण—लंबे समय से गौ तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ चोरी, गौ तस्करी, और जान से मारने की धमकी से जुड़े कुल 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि 02 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां पहले भी की जा चुकी हैं। वर्ष 2017 से लगातार सक्रिय रमेश यादव पर कई बार कार्रवाई के बावजूद उसकी गतिविधियाँ थमी नहीं हैं।

गौ तस्करी की इन घटनाओं से जहाँ धार्मिक भावनाएँ आहत हो रही हैं, वहीं क्षेत्र में असुरक्षा और भय का माहौल भी बन रहा है। लगातार अपराधों को देखते हुए पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 और 5 के तहत जिला बदर की प्रस्तावित कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दण्डाधिकारी और कलेक्टर जांजगीर-चांपा को भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति और क़ानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
Source link






