एस एच जी की महिलाओं ने बस्तर जिले के उत्पादन केंद्रों का अध्ययन किया

Bijapur. बीजापुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जिला बस्तर के क्लस्टर, ब्रूडिंग सेंटर, फीड यूनिट लोहंडीगुड़ा, एल एस सी सेंटर, तोकापाल एवं सी एम टी सी सेंटर, पंडरीपानी का अध्ययन भ्रमण किया। इस भ्रमण एवं अध्ययन कार्यक्रम में जिला बीजापुर के सी एल एफ पदाधिकारी, योजना के चारों ब्लाक प्रोग्रामर , आई एफ सी एंकर, पी पी एफ, पीआरपी एवं महिला उद्यमी शामिल हुए। वहीं जिला बस्तर से डीपीएम राजकुमार देवांगन, प्रदान संस्था से आभा के अलावा जिले के स्टाफ एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान विभिन्न आजीविका गतिविधियों, उत्पादन इकाइयों के संचालन एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इससे बीजापुर जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं को नई आजीविका गतिविधि की जानकारी एवं उद्यमी बनने प्रेरणा मिली। साथ ही भविष्य में अपने जिले में आजीविका गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु नए दृष्टिकोण एवं कार्य पद्धति की समझ विकसित हुई। इस अध्ययन भ्रमण से महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button