पिता की चिता से अस्थियां चुरा ले गईं मां और मौसी

CG News : बिलासपुर के न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। 12 वर्षीय नाबालिग बेटे प्रथमेश ठाकरे और उसकी 5 वर्षीय बहन ने अपने संरक्षक मयंक वर्मा के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता स्व. आलोक ठाकरे के अंतिम संस्कार के बाद उनकी मां खुशबू ठाकुर उर्फ अन्नू ठाकुर और मौसी ज्योति पाण्डेय ने मुक्तिधाम से अस्थियां चुरा ली हैं।

शिकायत के अनुसार, 15 जनवरी को पिता की मृत्यु के बाद भारतीयनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था, लेकिन 17 जनवरी को दोनों आरोपी महिलाएं नियम विरुद्ध मुक्तिधाम में घुसीं और हिंदू रीति-रिवाजों को ताक पर रखकर पिता की अस्थियों को झोले में भरकर ले गईं, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। नाबालिगों का आरोप है कि उनकी मां दो साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, लेकिन अब पिता की मृत्यु के बाद करोड़ों की संपत्ति और रुपयों के लालच में वह वापस लौट आई है और अस्थियों का सहारा लेकर अंतिम क्रिया में बाधा डाल रही है ताकि बच्चों के हक की संपत्ति हड़पी जा सके।

– Advertisement –

Ad image

मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पिता की अस्थियां बरामद कर उन्हें सौंपी जाएं ताकि वे विधि-विधान से गंगा विसर्जन कर सकें। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ज्योति पाण्डेय पूर्व में भी अपने माता-पिता के अंतिम संस्कार के समय विवाद कर चुकी हैं और उन्हें परिवार व समाज से पृथक किया जा चुका था।

CG News : पवित्र जैतखाम को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, समाज में उबाल… 15 दिन का अल्टीमेटम

– Advertisement –

Ad image

बच्चों का आरोप है कि जिस मां ने संकट के समय उन्हें बेसहारा छोड़ दिया था, वह अब केवल धन के लोभ में आकर उनके धार्मिक अधिकारों का हनन कर रही है और उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रही है। इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है। अब देखना यह है कि सिविल लाइन पुलिस इस गंभीर शिकायत पर क्या दंडात्मक कार्रवाई करती है और क्या उन मासूम बच्चों को उनके पिता की अस्थियां वापस मिल पाती हैं, ताकि वे अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए अंतिम तर्पण कर सकें।

CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का आतंक! पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, लोगों में खौफ का माहौल 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button