टीम इंडिया से नामीबिया की शर्मनाक हार

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम की मौजूदा टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी जीत रही. इससे पहले उसने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका को 29 रनों से पराजित किया था. भारतीय टीम अब ग्रुप-ए की अंकतालिका में पाकिस्तान को पछाड़कर टॉप पर आ गई है. भारतीय टीम अब अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले में 15 फरवरी (रविवार) को पाकिस्तान का सामना करेगी. ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. हार्दिक ने 52 रन बनाने के अलावा दो विकेट झटके और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. ईशान किशन और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी भारतीय टीम की जीत में स्टार बने. सलामी बल्लेबाज ईशान ने 24 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं वरुण ने 7 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

भारतीय टीम ने नामीबिया पर 93 रनों से जीत हासिल की, जो रनों के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इस टीम की सबसे बड़ी जीत रही. इससे पहले साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड को 90 रनों से पराजित किया था. उस रिकॉर्ड को भारतीय टीम ने और बेहतर किया है.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button