Student commits suicide : 9वीं की छात्रा की घर से दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

कोरबा। Student commits suicide : कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी मोहार में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें : CG NEWS : भूत-प्रेत के भय में युवक ने चाकू से काटा खुद का गला, फिर भागकर कुएं में गिरा, इलाज जारी

पेड़ पर लटकी मिली छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा ने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी छात्रा पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव में शोक का माहौल

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा के इस कदम से गांव में मातम पसरा हुआ है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button