बीए प्रथम सेमेस्टर में बांट दिया तृतीय सेमेस्टर

बालोद। CG NEWS : जिला मुख्यालय स्थित घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान छात्रों को गलती से तृतीय सेमेस्टर का प्रश्न पत्र बांट दिया गया, जिससे परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं असमंजस में पड़ गए और उनकी परीक्षा प्रभावित हो गई।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के बाद छात्रों को जब प्रश्न पत्र मिला तो उन्होंने पाया कि यह उनके सिलेबस से अलग है। जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि प्रथम सेमेस्टर के बजाय तृतीय सेमेस्टर का पेपर वितरित कर दिया गया है। इस गलती के कारण कई छात्र सही ढंग से उत्तर नहीं लिख पाए।

– Advertisement –

Ad image

घटना से नाराज छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए प्राचार्य से शिकायत की। छात्रों का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही है, जिसकी वजह से उनका पूरा सेमेस्टर प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित परीक्षा को निरस्त कर पुनः आयोजित किया जाए, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक नुकसान न हो।

वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य ने मामले में विश्वविद्यालय को सूचित करने और आगे के निर्देश मिलने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल छात्र विश्वविद्यालय के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button