चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कालका मंदिर में भक्तों का तांता, प्रात:काल से ही दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

नई दिल्ली: चैत्र नवरात्र के चौथे दिन देशभर में मां कुष्मांडा की पूजा होती है। दिल्ली के दो बड़े मंदिरों, कालकाजी मंदिर और झंडेवालान मंदिर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त ब्रह्म मुहूर्त से मां के दर्शन के लिए लाइन में लग रहे हैं और प्रात: काल की आरती का हिस्सा बनकर मां की विशेष कृपा पा रहे हैं।

रविवार होने की वजह से मंदिरों में ज्यादा भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। झंडेवालान मंदिर में रविवार होने की वजह से भक्तों की लंबी लाइन देखी गई। भक्त कतार में मां के दर्शन के लिए खड़े हैं और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। भक्तों के सुलभ दर्शन करने के लिए मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्त ने आईएएनएस को बताया कि वे 20 साल से मां के दर्शन के लिए इसी मंदिर में आते हैं। मां झंडेवालान हर भक्त की मुराद पूरी करती है और कोई भी यहां से खाली हाथ नहीं जाता है।

एक अन्य भक्त ने बताया, नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर को बहुत अच्छे से सजाया गया है और दर्शन करने की व्यवस्था भी अच्छे से की गई है। आज भीड़ ज्यादा है लेकिन दर्शन करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही।

वहीं कालकाजी मंदिर में भी भक्तों बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही दर्शन करने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर के ट्रस्टी ने आईएएनएस से कहा, “यहा जो भी व्यवस्थाएं देख रहे हैं, स्वयंसेवक, बैरिकेडिंग, रोशनी, घोषणाएं, सीसीटीवी, ये सभी व्यवस्थाएं श्री कालकाजी मंदिर परवंदक सुधार समिति द्वारा सभी भक्तों के लिए की गई हैं। यहाँ देवी की महिमा अतुलनीय है। छली बार की तुलना में इस बार भीड़ थोड़ी कम है लेकिन शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु आए थे।”

कालका मां के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने भी अद्भुत दर्शन किए और मनोकामना पूर्ति के लिए भेंट भी अर्पित की। दर्शन करने पहुंची महिला श्रद्धालु ने कहा, “मैं हर शनिवार मां के दर्शन के लिए जरूर आती हूं और नवरात्र में रोजाना दर्शन के लिए आ रही हूं। मां कालका की मान्यता बहुत है और उनके चमत्कारों के बारे में सभी जानते हैं।” एक अन्य महिला श्रद्धालु ने कहा, “भीड़ होने के बाद भी मंदिर में दर्शन अच्छे से हो रहे हैं। मंदिर प्रशासन की तरफ से इंतजाम भी अच्छे से किए गए हैं।”


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button