100 वर्षीय सोहद राम चक्रेश को मिला पक्का घर, सुरक्षा और सम्मान

बरसात, ठंड और गर्मी के मौसम में बुजुर्ग की देखभाल करना कठिन होता था और हमेशा असुरक्षा बनी रहती थी। अब पक्का घर मिलने से न केवल रहने की सुविधा बेहतर हुई है, बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षित वातावरण भी प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना गरीब और कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।सोहद राम चक्रेश एवं उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। अब उन्हें सुरक्षित छत के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।
Source link



