Ashok kharat case: 150 से भी ज्यादा महिलाओं से रासलीला, नशा देकर भी किया रेप, वीवीआईपी ज्योतिष का सामने निकलकर आया कच्चा चिट्ठा

नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें खुद को वीआईपी ज्योतिषी और ‘कैप्टन’ बताने वाले Ashok Kharat की आपराधिक गतिविधियों का खुलासा हुआ है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच में सामने आया है कि उसने आध्यात्म और ज्योतिष के नाम पर 150 से अधिक महिलाओं का कथित तौर पर यौन शोषण किया।

जांच में पता चला कि खरात महिलाओं को सम्मोहन (हिप्नोटिज्म) का झांसा देकर अपने पास बुलाता था। इसके बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ मिलाकर पेय पिलाता और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 35 वर्षीय एक महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने 19 तारीख को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को आरोपी के दफ्तर में लगे गुप्त कैमरों से कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं, जिनमें महिलाओं के साथ कथित शोषण के दृश्य रिकॉर्ड हैं। इसके बाद पुलिस ने उसका ऑफिस और मोबाइल फोन सील कर दिया है। अब तक उसके खिलाफ दुष्कर्म के सात और धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि हर दिन नई शिकायतें सामने आ रही हैं।

इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। जांच के दौरान आरोपी के कई नेताओं से संबंध सामने आए हैं। Rupali Chanakar, जो एनसीपी (अजित पवार गुट) की नेता और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं, पर भी खरात से करीबी संबंध होने के आरोप लगे हैं। जानकारी सामने आने के बाद कि वह उसके एक ट्रस्ट से जुड़ी थीं, उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

वहीं, इस विवाद में शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री Deepak Kesarkar का नाम भी सामने आया है। SIT ने रूपाली चानकर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है, हालांकि वह अभी तक जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुई हैं।

ji


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button