कांग्रेस भवन में मारपीट, जिला उपाध्यक्ष विजय साव 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित

Mahasamund. महासमुंद। कांग्रेस भवन में दो दिन पहले हुई मारपीट का असर अब गंभीर रूप ले चुका है। पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और कांग्रेस कार्यकर्ता निर्मल जैन के बीच हुई विवादित घटना के बाद महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला उपाध्यक्ष विजय साव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव की ओर से जारी आदेश में 2 मार्च को पार्टी कार्यालय में हुई घटना को अनुशासनहीनता का गंभीर मामला बताया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह व्यवहार पार्टी की विचारधारा के विपरीत था और इससे पार्टी की छवि को भी गंभीर क्षति पहुंची। इसके अलावा, “कारण बताओ” सूचना का समय पर जवाब न देना भी निष्कासन का कारण बना। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कांग्रेस भवन में दोपहर 2 बजे महंगाई को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी। पत्रकार वार्ता के बाद मीडिया कर्मी भवन से

चले गए।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button