#Social

मानसून सत्र से पहले कल इंडिया ब्लॉक की होगी बैठक

पटना।�बिहार में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। साथ ही संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने वाला है। इसे लेकर इंडिया ब्लॉक की बैठक होने वाली है, जिसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई गई है। यह बैठक 19 जुलाई को शाम 7 बजे ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा था कि चुनाव की रणनीति पर इंडिया ब्लॉक की बैठक जरूरी है। अब तक इंडिया ब्लॉक की कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई है, जबकि बिहार समेत कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। महाराष्ट्र में भी नगर पालिका और जिला परिषद के चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के बीच एक ठोस रणनीति तय करने के लिए बैठक जल्द से जल्द होनी चाहिए।

बता दें कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की ओर से कई अहम विधेयक भी पेश किए जा सकते हैं। विपक्ष भी सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है, जिसे लेकर इंडिया ब्लॉक की बैठक होने वाली है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने, बिहार चुनाव समेत चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम पर मंथन होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button