CG: डायल 112 चालक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

थाना जूटमिल
, जो डायल 112 वाहन में प्राइवेट चालक के रूप में कार्यरत हैं, अपनी स्कूटी क्रमांक CG 13 AW 8598 से शराब दुकान की ओर जा रहे थे। तभी काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और बिना वजह विवाद शुरू कर सुनसान स्थान पर ले गए।वहां उन्होंने गाली-गलौज और धमकी दी, साथ ही हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से प्रार्थी के कमर के नीचे वार किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 181/2026 के तहत धारा 296, 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने प्रार्थी ने आरोपी जितेन्द्र टण्डन की पहचान की। पूछताछ में जितेन्द्र टण्डन ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के निशानदेही पर रामभाठा स्थित प्यासा मैदान की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
Source link




