सीए सितंबर-नवंबर सत्र के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें डेट्स, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म

ICAI CA Exam 2026: नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India) ने साल 2026 के सितंबर से नवंबर सत्र में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षाओं का विस्तृत टाइमटेबल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, फाइनल और पोस्ट-क्वालिफिकेशन कोर्स शामिल हैं। उम्मीदवार ICAI SSP Portal के जरिए अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

आवेदन की अहम तिथियां


आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 19 जुलाई तक बिना लेट फीस फॉर्म जमा कर सकते हैं, जबकि 22 जुलाई 2026 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा, 23 से 25 जुलाई के बीच करेक्शन विंडो खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार अपनी जानकारी में संशोधन कर पाएंगे।

परीक्षा कार्यक्रम

सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को होंगी। इंटरमीडिएट ग्रुप-1 के पेपर 1, 3 और 6 सितंबर को, जबकि ग्रुप-2 के पेपर 8, 10 और 12 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। फाइनल ग्रुप-1 की परीक्षा 2, 4 और 6 नवंबर को तथा ग्रुप-2 की 9, 11 और 13 नवंबर को होगी। अन्य पोस्ट-क्वालिफिकेशन परीक्षाएं 6, 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित होंगी।

परीक्षा समय और पैटर्न


ज्यादातर परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की होंगी। फाउंडेशन के कुछ पेपर 2 घंटे के होंगे, जबकि फाइनल के कुछ पेपर 4 घंटे तक चलेंगे। अधिकांश परीक्षाओं में 1:45 बजे से 15 मिनट का रीडिंग टाइम भी दिया जाएगा।

परीक्षा शुल्क

भारतीय केंद्रों के लिए फाउंडेशन की फीस 1500 रुपये है। इंटरमीडिएट के लिए एक ग्रुप 1500 और दोनों के लिए 2700 रुपये, जबकि फाइनल के लिए एक ग्रुप 1800 और दोनों के लिए 3300 रुपये तय किए गए हैं। अन्य विशेष परीक्षाओं की फीस 2000 रुपये है।

आवेदन प्रक्रिया


उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर “Apply for Exam” विकल्प चुनें, अपना कोर्स और ग्रुप सिलेक्ट करें, परीक्षा केंद्र तय करें और जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button