नदी में डूबने से चाचा-भतीजा की मौत, मचा हड़कंप

सरगुजा। CG NEWS : अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित घुनघुट्टा नदी में डूबने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई। जबकि डूब रहे एक नाबालिग को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया। उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 10 दिन पहले घुनघुट्टा नदी में इसी जगह पर डूबने से मामा-भांजी की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के मायापुर निवासी उज्ज्वल भारती (17) पिता कृष्णा प्रसाद भारती, चाचा अमन कुमार (19) उत्तरप्रदेश से दो दिन पहले अंबिकापुर घूमने आया था। मंगलवार की दोपहर दोनों चाचा-भतीजा, उज्ज्वल के एक दोस्त जरहागढ़ निवासी समर्थ सोनी (17) को फोन कर बुलाया। समर्थ अपने 8 वर्षीय भतीजे को साथ लेकर पहुंचा।

नहाने के दौरान तीनों डूबे
अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित ग्राम मेंड्राकला के घुनघुट्टा नदी में नहाने के दौरान अमन गहरे पानी में डूबने लगा। समर्थ सोनी और उज्ज्वल ने उसे बचाने की कोशिश की तो वे भी डूबने लगे। तीनों को डूबता देख नदी के मेड़ पर खड़े समर्थ सोनी के भतीजे ने शोर मचाया।
Source link



