अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

महासमुंद। CG NEWS: महासमुंद जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बसना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 65 लीटर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

महासमुंद पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बसना थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा बंजारा को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी मात्रा में शराब रखकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से पांच प्लास्टिक बोरियों में भरी अवैध शराब बरामद की।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी के कब्जे से 336 पौवा जीप्सी अंग्रेजी शराब और 25 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की गई। कुल 64 दशमलव 980 लीटर शराब की कीमत 42 हजार 320 रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभियान शुरू होने से अब तक जिले में 584 प्रकरण दर्ज कर 660 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं करीब 7 हजार लीटर शराब भी जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button