#Social

लैप्स बीमा पॉलिसी की रकम वापसी का झांसा देकर 48 लाख की ठगी, तीन शातिर गिरफ्तार


Bilaspur बिलासपुर। पुलिस ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के एक ऐसे साइबर ठग गिरोह को पकड़ा है जो लोगों को उनके लैप्स इंश्योरेंस के पैसा वापस दिलाने के नाम पर अपना शिकार बनाते थे। सारंगढ़ निवासी सुभाष चंद्र गुरु के पास साल 2022 से 2024 तक अलग-अलग मोबाइल नंबर से किए गए कॉल के दौरान उन्हें उनके लैप्स रिलायंस इंश्योरेंस पॉलिसी का जमा पैसा वापस दिलाने का झांसा दिया गया। इसके एवज में उन्हें शुल्क अनापत्ति के नाम पर बातों में उलझा कर पैसों की मांग की जाती रही, झांसे मैं आकर उन्होंने 48 लाख 42 हजार 75 रुपए दे दिए। ठगे जाने का एहसास होने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर और जिन खातों में ट्रांजैक्शन हुए थे उनके जरिए अपराधियों की पता साजी शुरू की।
पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में दिल्ली और उत्तर प्रदेश पहुंची जहां कड़ाके की सर्दी में 5 दिनों तक कैंप लगाकर ठगो का पता लगाया गया। इसी दौरान पुलिस के हाथ नोएडा निवासी कुलदीप सिंह लगा। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी गौतम बुद्ध नगर निवासी नितेश कुमार और शैलेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, हिमांशु आदि के साथ लोगों को लैप्स इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर उलझाकर ठगी करता था।
इन लोगों ने बकायदा अपना फर्जी कॉल सेंटर बनाया था जो मोबाइल कंपनी से डाटा हासिल कर लोगों को फोन लगाते थे। यह काम शैलेश मिश्रा और उसका भाई मनीष मिश्रा करता था। फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोगों को फसाया जाता था। फिर फर्जी सिम कार्ड और प्रोक्सी बैंक अकाउंट के जरिए रुपयों की लेनदेन की जाती थी। इसके लिए फर्जी तरीके से मोबाइल सिम भी हासिल किया गया था। इन लोगों ने ठगी की रकम से भारी अचल संपत्ति बनाई है जिन्हें जप्त करने की कार्यवाही पुलिस कर रही है। इस मामले में पुलिस ने नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी कुलदीप सिंह, गौतम बुद्ध नगर निवासी नितेश कुमार और सुल्तानपुर निवासी शैले

छगश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

एक बार फिर साबित हुआ है कि लोग इन ठगो के झांसे में किसी न किसी लालच की वजह से ही आते हैं, चाहे वह लालच उनकी डूबी हुई रकम वापसी की ही क्यों ना हो। लोगों को समझना होगा कि कोई भी अनजान व्यक्ति केवल अपने हित की ही बात करेगा। अगर वह आपके हित की बात करें तो वही सतर्क होने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर ठगों को पकड़ा है, जिन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button