प्रधानमंत्री की अपील से जनता को राहत नहीं, बढ़ी

रायगढ़। CG NEWS: देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रायगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री की हालिया अपील ने आम जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। जिसके बाद पुतला दहन किया गया।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को राहत देने के बजाय त्याग और बचत का उपदेश दे रही है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले दो महीनों से डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे हर वर्ग प्रभावित है। गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारी महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील से ऐसा संदेश जा रहा है कि जनता को आगे भी अतिरिक्त बोझ सहने के लिए तैयार रहना होगा। प्रेस वार्ता में किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों को समय पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती और उत्पादन प्रभावित हो रहा है। महंगे बीज, खाद और डीजल के कारण किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2013 की तुलना में सोने सहित रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कई गुना वृद्धि हुई है।

खाद्य सामग्री, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री विदेश दौरों और प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कमी, किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा महंगाई नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। जिसके बाद कांग्रेस जनों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button