मुंबई-आगरा हाईवे पर कई वाहन आपस में भिड़े; 6 की मौत, 26 घायल

Dhule Road Accident : धुले। महाराष्ट्र के धुले जिले में मुंबई-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालिंग घाट के पास डंपर, ट्रक और बस सहित कई वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में टोल कर्मचारी सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए।


Dhule Road Accident : कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले रेत से भरे एक तेज रफ्तार डंपर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पहले से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा टकराई, जिससे हालात और भयावह हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।



Dhule Road Accident : राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल किया गया। कुछ समय के लिए मार्ग पूरी तरह बाधित रहा।


Dhule Road Accident : मौके पर तनाव और प्रदर्शन

हादसे में टोल कर्मचारी की मौत के बाद NHAI कर्मियों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन भी किया। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कर्मचारियों को समझाया और जांच का आश्वासन दिया।


Dhule Road Accident : जांच जारी

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button