भारत और पीएम मोदी की ट्रंप ने की तारीफ, बोले- मैं हूं पीएम मोदी का बड़ा फैन

Donald Trump: नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूत रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश को दोबारा पोस्ट किया, जिसमें भारत के प्रति उनके लगाव और पीएम मोदी के प्रति सम्मान का जिक्र किया गया था।
सर्जियो गोर ने अपने पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें फोन कर कहा कि वह भारत से बेहद प्यार करते हैं और दोनों देशों के संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना करीबी मित्र और प्रभावशाली नेता भी बताया।
इसके बाद ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस संदेश को साझा किया। साथ ही नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ समारोह का एक वीडियो भी पोस्ट किया। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि भारत उन पर “100 प्रतिशत भरोसा” कर सकता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के नेता सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे की खुलकर सराहना कर रहे हैं।
Source link



