पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली। Petrol-Diesel Prices Today: पिछले महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद 1 जुलाई को राहत की खबर आई है। आज से पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। फ्यूल की कीमतों में ये बड़ी कटौती देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नाएरा एनर्जी ने की है। ये नई कीमतें आज बुधवार, 1 जुलाई 2026 से कंपनी के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू कर दी गई हैं।





Petrol-Diesel Prices Today:
ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच जहां एक तरह नायरा एनर्जी ने लोगों का राहत दी है, वहीं, सरकार तेल कंपनियों के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने फिलहाल कीमतें स्थिर रखी हैं।





Petrol-Diesel Prices Today:
सरकारी स्वामित्व की ये तीनों कंपनियां भारत के एक लाख से ज्यादा पेट्रोल-पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा का फ्यूल स्टेशनों को चलाती हैं, जहां कीमतें पहले की तरह स्थिर हैं। राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन आउटलेट्स पर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है।





Petrol-Diesel Prices Today:
बता दें कि पिछले दो सालों से अधिक समय में ये पहली बार है जब किसी भी कंपनी ने रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का फैसला लिया है। कंपनी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई कटौती की सबसे बड़ी वजह मीडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव कम होता है, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते की खबर से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड तेल की कीमतों में नरमी आई है।




Petrol-Diesel Prices Today:
रूस की रोसनेफ्ट समर्थित फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी हाल ही में भारत में अपने पेट्रोल पंपों की संख्या में इजाफा करते हुए आंकड़ा 7,000 के पार पहुंचाई है। इसके साथ ही यह कंपनी देश की सबसे बड़ी प्राइवेट पेट्रोल-डीजल रिटेल सेलर के रूप में उभरी है। मीडिल ईस्ट तनाव के बीच तेल की कीमतों में पर बीते कुछ समय में महंगाई की मार से इस कंपनी अपने ग्राहकों को पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये लीटर की राहत दी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button