दिवाली से पहले आरंग पुलिस की जुआरियों पर बड़ी

आरंग। CG NEWS: दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने आरंग पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने ग्राम रसनी और गौरभाठ में जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। दोनों स्थानों से कुल 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर 46 हजार 500 रुपये नगद जब्त किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम रसनी के तालाब पार में की गई। यहां जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सात लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में केशव साहू (47), चन्द्रप्रकाश साहू (52), जितेन्द्र चन्द्राकर (45), हेमंत चन्द्राकर (20), दिनेश चन्द्राकर (48), प्रवीण अग्रवाल (46) और संतोष साहू (35), सभी निवासी ग्राम रसनी शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 36 हजार रुपये नगद बरामद किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम गौरभाठ के तालाब पार में की गई। यहां पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में विरेन्द्र यादव (38), केदार साहू (33), विष्णु साहू (70), जागेश्वर साहू (38), वेदराम यादव (40) और उमेश कुमार साहू (41), सभी निवासी ग्राम गौरभाठ शामिल हैं। इनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 10 हजार 500 रुपये नगद जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Source link




