भाजपा ने रिंकू अग्रवाल और लक्ष्मीचंद नागवानी को सौंपी

रायपुर / तिल्दा नेवरा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग ने तिल्दा-नेवरा के वरिष्ठ युवा नेता भाजपा के पूर्व महामंत्री रमेश अग्रवाल को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक एवं पूर्व शहर अध्यक्ष लक्ष्मीचंद नागवानी को नगर पालिका निकाय प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया है

दोनों नेताओं की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को जिले में और मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डाक्टर खुमान वर्मा, भाजपा जिला मंत्री विकास कोटवानी, पार्षद ईश्वर यदु, विनोद नेताम , धर्मेंद्र डहरिया , सतीश निषाद, राजकुमार गेंड्रे , अन्नपूर्णा कश्यप, दिनेश साहू, दिनेश यादव, रानी, सौरभ जैन, प्रेम कोसले, व्यापारी नेता सुंदरदास पंजवानी, भाजपा शहर महामंत्री सुरेश वर्मा, रोशन आहूजा, रमेश विरानी, सुनील नायक, संतोष साहू, राकेश कमलानी,आरती गिलहरी, अनिल नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button