डॉ. रमन सिंह ने किया मनोहर गौछाया परिसर का लोकार्पण

Rajnandgaon. राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित श्री गौशाला पिंजरापोल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर गौसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने “मनोहर गौछाया परिसर” का लोकार्पण किया तथा “गौ चिकित्सा परिसर” एवं “गौचारा परिसर” के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव सहित गौशाला समिति के पदाधिकारी, दानदाता परिवार और बड़ी संख्या में गौसेवक मौजूद रहे।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि श्री गौशाला पिंजरापोल संस्था पिछले 122 वर्षों से गौसेवा, जीवदया और मानवीय मूल्यों की रक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। यह संस्था समाज के सहयोग और समर्पण से लगातार आगे बढ़ रही है और गौ संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने गौशाला से जुड़े सभी दानदाता परिवारों, समिति के सदस्यों और समर्पित गौसेवकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि गौसेवा का कार्य केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सामाजिक और मानवीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Source link



