छत्तीसगढ़ में 18 निगम-मंडल और आयोगों

रायपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कुल 18 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है।

आदेश के मुताबिक, रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग, रूप सिंह मंडावी को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग और डॉ. ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

वहीं, गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, आनंद निषाद को छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड, राजेश कुमार राजपूत को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर, राजेंद्र नायक को छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड और सुधीर गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इन सभी को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

इसके अलावा एजाज मिर्जा बेग को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, भोजराज देवांगन को छत्तीसगढ़ राज्य हस्तकला विकास एवं विपणन संघ, प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग, सुषमा जेठानी को छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी और शक्तिकांत द्विवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

इन उपाध्यक्षों को भी मिला राज्य मंत्री का दर्जा

आदेश में डॉ. जे.पी. शर्मा को रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर का उपाध्यक्ष, किशोर महानंद को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल का उपाध्यक्ष, आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) को छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष, वेदराम मनहरे को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष और मंगल दास ठाकुर को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन सभी को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री/राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। उन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

देखें आदेश

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button