ग्रैंड ग्रुप के पंडरी, न्यू राजेंद्र नगर और कटोरा तालाब

रायपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी गणपति बप्पा के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित ग्रैंड विजन कार्यालय में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी के अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के विभिन्न कार्यालयों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना और आरती की गई।

– Advertisement –

Ad image

पंडरी स्थित ग्रैंड विजन कार्यालय में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की धर्मपत्नी कुलदीप कौर होरा, बेटी सोनिया सचदेव, पोता गुरबीर और नाती गुरराज सचदेव ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कार्यालय भक्तिमय नजर आया। इस अवसर पर ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज और ग्रैंड ब्रॉडबैंड के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

इसके बाद कटोरा तालाब स्थित ग्रैंड इंफ्रा कॉम्प्लेक्स में भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

वहीं, न्यू राजेंद्र नगर स्थित ग्रैंड विजन कार्यालय में भी भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से विराजमान की गई। यहां भव्य आरती का आयोजन किया गया और देश-प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गरुड़ी, संदीप कौर गुंबर, संपादक संजय शुक्ला, हितेश व्यास, कौशिक दत्ता, दीपक पांडे, रिंकू कहार, तान्या वाधवानी और कुलदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने गणपति बप्पा की आरती कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button