बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया अधिवक्ता

जगदलपुर। CG NEWS: संकट की इस घड़ी में सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (ABAP) जगदलपुर की टीम ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। परिषद के सदस्यों ने आज पथरागुड़ा स्थित भगतसिंह स्कूल राहत शिविर का दौरा कर पीड़ितों को तत्परता से राहत पहुंचाई।

शिविर में रह रहे 100 से अधिक बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर परिषद की टीम ने उन्हें ब्रेड, बिस्किट, मिक्चर और अन्य आवश्यक नाश्ता वितरित किया। राहत सामग्री वितरण के साथ ही अधिवक्ताओं ने पीड़ितों से बातचीत की, उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें ढाढस बंधाया।

– Advertisement –

Ad image

टीम ने आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की पूरी टीम सहायता के लिए चौबीसों घंटे तत्काल उपलब्ध रहेगी।

इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की मध्य प्रांत की सहसंयोजक झरना बांगर सिंह, आरती दुआ, संभाग प्रमुख सपन देवांगन, एल. ईश्वर राव और अर्पित मिश्रा, अदिति रावत, अवनीत मिश्रा, रूिक्मणी निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में एबीएपी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। परिषद के सभी सदस्यों ने आपदा के इस समय में पीड़ितों की हर संभव मदद करने का संकल्प दोहराया है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button