#Social

BREAKING: नाबालिगों ने दिखाई हैवानियत, रेप के बाद पीड़िता की कर दी हत्या


Dig. डीग। डीग में एक नाबालिग से रेप के बाद हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप दो नाबालिग लड़कों पर है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। शक जताया जा रहा है कि लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। मामला खोह थाना क्षेत्र के एक गांव का गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे का है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को लड़की का परिवार घर से 500 मीटर दूर हो रहे कीर्तन में गया था। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। जब परिजन घर लौटे तो किशोरी को अचेत अवस्था में मिली। परिजन तुरंत उसे डीग अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खोह थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया-मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतका तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। दो भाई और एक बहन हैं। करीब दो साल पहले बीमारी के कारण उसके पिता का निधन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button