Cm भूपेश के पिता घायल, अम्बिकापुर में मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल आज अम्बिकापुर में बाथरूम में गिरके घायल हो गए। उन्हें सिर में चोट लगी है। वहीं ये खबर फैलते ही प्रशासनिक हलकों में हड़कम्प मच गया। न केवल आला अधिकारी बल्कि खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी उनसे मिलने पहुँच गए।
नंद कुमार बघेल को तत्काल अस्पताल में भर्ती गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें स्वस्थ्य बताया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तत्काल अस्पताल पहंचे, वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, खेलसाय सहित, जिला प्रशासन के अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और नंदकुमार बघेल का हालचाल जाना।
डाक्टरों ने सर पर मामूली चोट बतायी है। हालांकि पहले नंदकुमार बघेल अस्पताल जाना नहीं चाह रहे थे, उन्होंने खुद को पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया था। लेकिन मौजूद लोगों के अनुरोध के बाद वो अस्पताल जाने के लिए राजी हुए। वो पिछड़ा वर्ग के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंबिकापुर गये थे।