OMG छग में कोरोना ब्लास्ट, कई जिलों में मिले नए मरीज, जानिए अब प्रदेश में कितनी हो गई संख्या

देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ में अब कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 46 घंटों में 86 नए मरीजों की पहचान की है। इधर जांजगीर, मुंगेली, राजनांदगांव तथा रायपुर में कुछ नए मरीजों की पहचान की गई है। साथ ही प्रदेश के लिए अच्छी खबर ये भी है कि पिछले दो दिनों में 40 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में आज सुबह को रोना भी सपोर्ट हुआ है। जांजगीर में आज सुबह 19 कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आज सुबह-सुबह 31 मरीजों की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या 490 हो गई है।

Media Bulletin 04 June 2020 – Update

वहीं तिल्दा ब्लॉक के सुंगेरा ग्राम में भी एक श्रमिक संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि श्रमिक महाराष्ट्र से लौटा था। देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 15 दिनों के अंदर कोरोना मरीजों में उछाल देखने को मिली है. पिछले एक दिन में सर्वाधिक 86 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 678 केस सामने आ चुके हैं. जबकि 489 मरीज एक्टिव है और 189 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं. वही राज्य में अभी तक सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई है.

देर रात 52 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिनमें से जांजगीर 20, महासमुंद 12, जशपुर 6, बलौदाबाजार 4, बालोद 3, रायगढ़ 1, दुर्ग-राजनांदगांव-रायपुर से 2-2 मरीजों की मिलने की पुष्टि हुई है. बुधवार को शाम तक 34 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिनमें बलौदाबाजार से 22, कोरिया से 8, एसएलआर लैब से 2, बलरामपुर, कवर्धा, मुंगेली व बिलासपुर से 1-1 मरीज मिले थे. इस तरह एक दिन में 86 नए पॉजिटिव केस मिले हैं.

रायपुर में अभी मिले 2 मरीजों में पहला मरीज तिल्दा से है, जो कि प्रवासी मजदूर है. जबकि दूसरा मरीज वी वाय हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट लड़की है. लड़की की बाहर जाने की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, वो यही संक्रमित हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि रायपुर में कोरोना संक्रमित युवक की पहली मौत वी वाय हॉस्पिटल में हुआ था.

Related Articles

Back to top button