पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की कोरोना रिपोर्ट आयी सामने, हुआ यह खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम स्वर्गीय अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे. इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वॉरंटीन कर लिया था. लेकिन अब अमित ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है की वो कोरोना मुक्त है.अमित जोगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि- कल शाम को ऋचा और मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट मिली. ईश्वर के आशीर्वाद से हम दोनों- या ये कहें, तीनों!- कोरोना मुक्त हैं. डॉक्टरी सलाह के अनुसार ऐतिहातन हमारा होम क्वारनटाइन जारी रहेगा. इस दौरान विडीओ कॉन्फ़्रेन्स,फ़ोन कॉल और सोशल मीडिया से आपसे लगातार आपसे दूरियाँ कम करता रहूँगा.

 

Related Articles

Back to top button